Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

स्ट्रीट डॉग से बचने के लिये महिला ने स्कूटर तेज चलाया, पीछे बैठे दो बच्चे घायल

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में आवारा कित्तो का आतंक बढ़ता जा रहा है और नगर निगम की कुत्ता पकड़ने वाली टीम का इस और कोई ध्यान नहीं है , हर रोज शहर में कुत्तो के काटने के मामले सामने आ रहे है |

हालही में एक बोहरा समाज के युवक पर कुत्सुतो ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया |

वही एक कुत्तो के आतंक का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमे एक महिला अपने बच्चो को स्कूटी पर बैठा कर ले जा रही थी इसी दोरान आवारा कुता पीछे पढ़ गया जिससे बच कर महिला ने गाडी की रफ़्तार तेज कर ली और दोनों बच्चे स्कूटी से गिर कर घायल हो गए |

 

बताया जा रहा हे कि फातेमा सुबह अपने दो बच्चों को स्कूल छोडऩे के लिये स्कूटर के पीछे बैठाकर डाबरीपीठा से जा रही थी तभी रास्ते में बैठे स्ट्रीट डॉग स्कूटर के पीछे दौड़कर भोँकने लगे। डॉग से बचने के लिये फातेमा ने अपना वाहन तेजगति से चलाया तो आगे चलकर कुत्तों की संख्या 4-5 हो गई। वहीं स्कूटर का संतुलन बिगडऩे लगा इसी दौरान पीछे बैठे बच्चे चलते स्कूटर से गिरकर घायल हो गये जिनमें से एक बच्चे के सिर में गंभीर चोंटे लगी हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हे| जिसमे साफ तोर पर दिखाई दे रहा हे कि स्ट्रीट डॉग का झुण्ड केसे गाडियों का पीछा कर लोगो को अपना शिकार बना रहे हे | फातेमा ने तत्काल परिजनों को इसकी सूचना दी और घायल बच्चों को अस्पताल में उपचार के लिये लेकर पहुंची। नगर निगम द्वारा स्ट्रीट डॉग की बढ़ी संख्या पर नियंत्रण के कोई उपाय नहीं किये जा रहे हैं। अफसरों का कहना है कि कोर्ट के निर्देश पर स्ट्रीट डॉग को पकड़कर उनकी नसबंदी करने के बाद पुन: उसी स्थान पर छोड़ दिया जाता है, लेकिन स्ट्रीट डॉग की संख्या शहर में कम होने का नाम नहीं ले रही। वहीं स्ट्रीट डॉग के वाहनों के पीछे पडऩे व लोगों को काटकर घायल करने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।

Related posts

उज्जैन- कलेक्टर द्वारा नगर निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आश्रय स्थल का किया गया निरीक्षण

जम्मू कश्मीर में पहले चरण के चुनाव का प्रचार थमा: बुधवार 18 सितम्बर को होगी 24 सीट के लिए वोटिंग

Jansamvad Express Digital

देश में रिकार्ड तोड़ NOTA पर वोटिंग इंदौर में हुई , स्वच्छता के बाद NOTA पर मतदान में नंबर 01 इंदौर

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page