Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन के बाद अब इंदौर में भी MDH मसाले का होगा प्लांट : स्थानीय स्वाद के मसाले होंगे यही तैयार

इंदौर/उज्जैन  || मध्यप्रदेश में तेजी से निवेशको का आगमन हो रहा है  देश की मशहूर मसाला कंपनी एमडीएच अब इंदौर और उज्जैन में भी अपने प्लांट शुरू करने जा रही है। यहां वेयर हाउस बनाया जा रहा है और प्रॉडक्शन मशीनें लगाई जा रही हैं। जल्द ही मध्य प्रदेश के लोगों को एमडीएच के मसाले स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगे।

कंपनी ने कुछ समय पहले ही उज्जैन में अपने निवेश की और कदम आगे बढाते हुए उज्जैन विक्रम उध्योग्पुरी में अपने नए प्लांट का भूमिपूजन किया था , और अब कम्पनी के द्वारा  इंदौर के लिए खास ‘पोहा मसाला’ लॉन्च किया गया । जो इंदौर में बनने जा रहे प्लांट पर ही तेयार होगा ,  इसके अलावा, दाल तड़का, मशरूम, दम आलू जैसे कई मसाले भी अब आसानी से उपलब्ध होंगे।

इंदौर में चल रही ‘ग्लोबल स्पाइस समिट’ में एमडीएच का स्टॉल भी लगा है। इस इवेंट में देशभर से मसाला कारोबारी और कंपनियां शामिल हुई हैं।

MDH देश में  102 साल पुरानी मसाला कंपनी

MDH मसाला  की शुरुआत  धर्मपाल गुलाटी ने की थी, जो पहले सियालकोट (अब पाकिस्तान) में रहते थे। विभाजन के बाद उन्होंने भारत आकर इस मसाला ब्रांड को खड़ा किया, जो आज देशभर में मशहूर है। दिल्ली के करोल बाग में महाशय धर्मपाल गुलाटी ने पहली मसाले की दुकान खोली थी।

इसके बाद उन्होंने साबुन, कपड़ा, हार्डवेयर और चावल जैसे अन्य कारोबार भी किए, लेकिन मसालों के क्षेत्र में एमडीएच को एक बड़ा ब्रांड बना दिया। उनके योगदान के लिए 2019 में उन्हें भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 2020 में उनका निधन हो गया, और अब उनके बेटे राजीव गुलाटी कंपनी के चेयरमैन हैं। एमडीएच की एक यूनिट शारजाह में भी स्थापित है।

40 से ज्यादा मसाले, इंदौर के लिए खास उत्पाद

कंपनी के मध्य प्रदेश हेड दीपक दत्त के अनुसार, एमडीएच 40 से ज्यादा प्रकार के पीसे मसाले तैयार करती है। उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए-नए स्वादों पर काम किया जाता है। हाल ही में एमडीएच ने मध्य प्रदेश के लिए दाल मखनी, दाल तड़का, मशरूम और दम आलू जैसे खास मसाले लॉन्च किए हैं, जो यहां की खास डिशों के अनुरूप बनाए गए हैं।

Related posts

Ujjain: वार्ड 19 में भागीरथपुरा जैसे हालात, गंदे-बदबूदार पानी पर अधिकारी मौन?

Jansamvad Express Digital

प्रतापसिंह गुर मप्र कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कांग्रेसजनों ने दी बधाई

Jansamvad Express Digital

ताजमहल से भी सुन्दर होगी अयोध्या में बन रही मस्जिद , जल्द शुरू होगा मस्जिद का निर्माण ,फ़रवरी माह अंत तक मस्जिद की डिजाइन होगी तेयार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page