Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

कांग्रेस की सूचि जारी बडनगर से वर्तमान विधायक का टिकिट काटा , दक्षिण से चेतन यादव बडनगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

उज्जैन | मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूचि भी जारी कर दी है दूसरी सूचि के साथ ही कांग्रेस ने अपने सभी पत्ते खोल दिए है , कांग्रेस ने ना सिर्फ नए चेहरों को मोका दिया बल्कि कई वर्तमान विधायक को भी आराम करवा दिया है , उज्जैन के बडनगर विधानसभा से कांग्रेस के वर्तमान विधायक मुरली मोरवाल का भी टिकिट कट गया है , इनकी जगह जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह सोलंकी को मोका दिया गया है |

वही उज्जैन की दक्षिण विधानसभा से भी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है यह कांग्रेस ने अरुण यादव गुट के पूर्व पार्षद युवा नेता चेतन यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है इससे पहले यह दिग्विजय सिंह समर्थको को टिकिट मिलता रहा है |

आप को बता दे की उज्जैन की शहरी सीटो पर  पहली बार उज्जैन में अरुण यादव गुट को मिला टिकिट , इससे पहले दिग्विजय सिंह कमलनाथ या सिर्फ सिंधिया गुट के लोगो को टिकिट मिलते आए है |

चेतन यादव का मुकाबला उनके ही रिश्तेदार और भाजपा के प्रत्याशी डाक्टर मोहन यादव के साथ होना है , बताया जा रहा है की भाजपा चेतन यादव को हल्का प्रत्याशी मान रही है यही कारण है की भाजपा समर्थको ने चेतन यादव का टिकिट होने के साथ ही सोशल मिडिया पर 31 हजार प्लस लिख कर  पोस्ट डालना शुरू कर दी है |

हालाकि दक्षिण का चुनाव इस बार आसान नहीं यह भाजपा कांग्रेस के बीच कडा मुकाबला रहेगा |

Related posts

दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर हत्या . उधर भाजपा नगर उपाध्यक्ष पर प्राणघातक हमला

Jansamvad Express Digital

न्यू इयर को लेकर इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में भी तेयारी शुरू

Jansamvad Express Digital

मरीज के साथ मारपीट करने वाले जूनियर डाक्टर नेजहर खाया , सुसाईट नोट में लिखा में शर्मिंदा हूँ

Leave a Comment

Please enter an Access Token