Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

प्रौद्योगिकी-संपन्न शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए एबीपीएस प्राचार्य कुमार सम्मानित

नागदा जंक्शन। प्रौद्योगिकी-संपन्न शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल प्राचार्य सुनील कुमार को एल्ड्रॉक इंडिया अवार्ड 2025 से इंदौर में सम्मानित किया गया है। कुमार को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें विद्यालय की साइंस, टेक्निलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स (एसटीईएम) थीम पर किए गए कार्यों के लिए तथा विद्यालय टीम द्वारा शिक्षा में किए गए तकनीकी नवाचारों और उनके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए दिया गया।

एबीपीएस प्राचार्य सुनील कुमार को सम्मानित करते हुए अतिथिगण

संस्थान के जन संपर्क अधिकारी श्री कमल सेठी ने बताया कि इस सम्मान के माध्यम से प्राचार्य श्री कुमार के साथ विद्यालय टीम के दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता, नवाचार के प्रति समर्पण और तकनीकी दृष्टिकोण को मान्यता मिली है तथा विद्यालय की स्टेम टीम की रचनात्मकता, परिश्रम और आधुनिक शिक्षा पद्धतियों में उनके अनुपम योगदान को भी राष्ट्रीयस्तर पर सराहा गया है। सेठी ने बताया कि स्ञ्जश्वरू टीम ने विद्यालय में डिजिटल लर्निंग टूल्स, इंटरैक्टिव सॉफ्टवेयर औरआधारित शिक्षण विधियों का प्रभावी क्रियान्वयन कर, शिक्षण-अधिगम की प्रक्रिया को अधिक रुचिकर, परिणाममूलक और तकनीक-संवलित बनाया है। इन प्रयासों के फलस्वरूप विद्यालय को मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण देश में एक नवाचार-संपन्न एवं प्रगतिशील शैक्षणिक संस्था के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील कुमार, उप प्राचार्य श्रीमती ऐश्वर्या सिन्हा के साथ पूरी टीम की इस उपालब्धि पर संस्थान के इकाई प्रमुख और अध्यक्ष शांतनु कुलकर्णी, मानव संसाधन प्रबंधन प्रमुख सुधीर कुमार सिंह, वित्त प्रमुख गोविंद काकड़ा ने हर्ष व्यक्त किया।

Related posts

इंदौर में आज राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’: युवाओं के मुद्दों पर घमासान, पुलिस की 31 कड़ी शर्तों के बीच सीधा संवाद

Jansamvad Express Digital

DAV छात्रसंघ चुनाव में धांधली का आरोप: NSUI प्रत्याशी सौरभ सेमवाल को हराने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग, कांग्रेस ने फूंका पुतला

Jansamvad Express Digital

शुद्ध पेयजल आपूर्ति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page