Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

कोलकाता: तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, 5 की मौत, 50-55 लोगों के दबे होने की आशंका

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार दोपहर 1.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक भरभराकर गिर गया।

हादसे में 5 की मौत

मलबे में दबने से अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शेड गिरने के समय साइट पर 50 से 55 मजदूर मौजूद थे। सभी के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही NDRF, कोलकाता पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन और जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। अब तक 13 लोगों को जिंदा निकाल लिया गया है। इनमें से 9 गंभीर घायलों को इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। 4 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

प्रशासन का रुख

मेयर फिरहाद हकीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया स्ट्रक्चरल फेल्योर हादसे की वजह है। निर्माण कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से मौत का केस दर्ज किया जाएगा। मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिया जाएगा।मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।

Related posts

शांतिनाथ रथ मंदिर में ध्वजारोहण एवं मुमुक्षु कु. सलोनी भंडारी का भव्य वरशीदान वरघोड़ा निकला

Jansamvad Express Digital

7 हजार वोट से मोहन केबिनेट के मंत्री की हार: कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए मंत्री बने और हार गए चुनाव

Jansamvad Express Digital

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और पाक के बीच खेला जाएगा मैच : दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा मैच

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment