Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बात ना करने पर सरफिरे ने महिला मित्र के फ्लेट में लगाईं आग

इंदौर के कनाड़िया इलाके में महिला मित्र के फ्लैट में आग लगाने वाले आरोपी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले एक साल से महिला को परेशान कर रहा था। इसे लेकर पीड़िता महिला थाने में भी शिकायत कर चुकी थी।

एमआईजी थाने में केस दर्ज कराया तो आरोपी के परिवार जनों ने महिला से माफी मांगकर मामले को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह खुद को निर्दोष बताने लगा। कहने लगा कि फ्लैट में लगी आग को बुझाई है। जब फुटेज दिखाए गए तब उसने कहा कि महिला बात नहीं करती इसलिए नाराज था। गुस्से में आकर फ्लैट में आग लगा दी है।

बिल्डिंग कनाड़िया के आलोक नगर में है। महिला 34 साल की। आरोपी तरुण ढकेता, सुखलिया ने फ्लैट में सिर्फ इसलिए आग लगा दी, क्योंकि महिला उससे बात नहीं करती थी। महिला का पति नहीं है। वह यहां दो बेटों के साथ रहती है। तरुण को पिछले 3 सालों से जानती है। आरोपी कई बार साथ रहने के लिए दबाव बना चुका है। महिला इस बात से लगातार इनकार करती रही।

एक साल से महिला उससे बात करना बंद कर दी। आरोपी तरुण रोजाना कई बार कॉल करके परेशान करता। महिला तंग होकर महिला थाने पहुंची। शिकायत की। लेकिन वह नहीं माना।

Related posts

मनुष्य को क्रोध से बचना चाहिए, क्षमा ही आत्मशुद्धि का मार्ग है – मुनि कुंथुसागर जी महाराज | बुरहानपुर

Jansamvad Express Digital

एम् वाय हॉस्पिटल में पेशेंट को जूनियर डाक्टर ने पिटा , विडिओ हुआ वायरल , जिम्मेदारो ने डाक्टर को सस्पेंड किया

प्रौद्योगिकी-संपन्न शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए एबीपीएस प्राचार्य कुमार सम्मानित

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page