Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

Congress National Convention 2023 in Raipur Update अधिवेशन में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की बिगड़ी तबियत इलाज जारी

छत्तीसगढ़ ( रायपुर )  रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्‍ट्रीय अधिवेशन चल रहा है।जिसमे देश भर से कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होने पहुँच रहे है ,अधिवेशन में गाँधी परिवास सहित राष्ट्रीय नेता के आगमन को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने सुरक्षा के भी माकूल इंतजाम किये है , इस दौरान सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी को हार्ट अटैक आ गया और बेहोश होकर गिर गया। सूचना मिलते ही डाक्‍टरों की टीम मौके पर पहुंची और अधिवेशन स्‍थल में बनाए गए अस्‍पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10.30 बजे के सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए तैनात बाउंसर ओंकार साहू को अचानक अटैक आ जाने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इसके बाद वहां मौजूद दूसरे बाउंसर ने ओंकार साहू को लिटाया और पानी के छींटे मारे।

इसके बाद अधिवेशन स्‍थल पर बनाए गए अस्पताल में इसकी जानकारी दी गई। अस्पताल के प्रभारी डा राकेश गुप्ता अपनी टीम के साथ तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने ओंकार साहू का प्राथमिक उपचार किया और उसके बाद उसे अस्पताल ले गया। वहां उसकी जांच की गई और इसके बाद उसे वहां से बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।

Related posts

उज्जैन उत्तर के बाद अब बडनगर विधानसभा में प्रत्याशी के पास कार्यकर्त्ता का संकट , उज्जैन दक्षिण में एतिहासिक स्वागत

Jansamvad Express Digital

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और विदेश के लोगों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने खेरवास में स्थापित हो रहे सोया प्लांट का निरीक्षण किया ,फेक्ट्री निर्माण कार्य का अवलोकन किया, कंपनी के एमडी ने निर्माण कार्यो की जानकारी दी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page