Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती मौके पर गुजरात के केवड़िया पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती और एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवड़िया पहुंचे। उन्होंने कहा- कभी हम स्कूल-कॉलेज में एकता के गीत गाते थे कि हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं, रंग-रूप, भेष-भाषा चाहे अनेक हैं।

PM ने कहा कि आज कोई अगर कोई कहता है कि एक हैं तो सेफ हैं तो कुछ लोग इसे गलत बताने लगते हैं। इन लोगों को देश की एकता अखर रही है। हमें ऐसी प्रवृत्ति से पहले से भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

इसके अलावा PM ने आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद, विदेश नीति समेत 8 मुद्दों को जिक्र किया। इससे पहले PM ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की और एकता दिवस की शपथ दिलाई।

उन्होंने एकता परेड देखी, जिसमें 9 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस, 4 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, NCC और एक मार्चिंग बैंड की 16 मार्चिंग टुकड़ियां शामिल हुईं।

परेड में NSG की हेल मार्च टुकड़ी, BSF और CRPF के महिला और पुरुष बाइकर्स की रैली, BSF के मार्शल आर्ट का शो, स्कूली बच्चों का पाइप बैंड शो, वायुसेना का ‘सूर्य किरण’ फ्लाईपास्ट शामिल हुईं।

Related posts

4 दिसंबर को भारत दौरे पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

MUDA केस में फंसे सिद्धारमैया : आप और भाजपा के फार्मूले पर चलेगी कांग्रेस :सीएम की कुर्सी पर बने रहेंगे सिद्धारमैया

आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला , 370 हटाना सरकार का फैसला सही

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment