Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

Viral Vedio कार से जा रहे दो युवको ने सायकल सवार को रोका और जो किया आप सोच नहीं सकते

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. इनमें से कुछ  मैसेज देने वाले होते हैं. आज हम आपको एक गरीब मजदूर साइकिल से जा रहा होता है, तभी कुछ कार सवार लोग उसे रोक देते हैं. वो डर जाता है और साइड में अपनी साइकिल खड़ी कर लेता है. ये लोग पूछते हैं कि क्या तुम चोर हो? यकीन मानिए, यह बात सुनते ही वो बुजुर्ग गरीब मजदूर डर से कांपने लगता है. हालांकि, वीडियो के अंत में कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद आप खुश हो जाएंगे. लेकिन साथ ही ऐसे लोगों से सवाल भी करेंगे कि अगर मदद ही करनी थी, तो ऐसी नौटंकी की क्या जरूरत?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kamal Tanwar (@thekamaltanwar)

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार से जा रहे कुछ लोग साइकिल सवार गरीब शख्स से कहते हैं कि ओ भाई! साइड लगा एक बार. इसके बाद वो लोग कार रोक देते हैं. साइकिल बगल में खड़ी होती है, लेकिन गरीब आदमी घबराया हुआ है. इस बीच क्या हुआ होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता है. लेकिन अचानक कार सवार लोग कहने लगते हैं कि तुमने क्या सोचा कि टक्कर मारकर भाग जाओगे? गरीब आदमी हाथ जोड़ने लग जाता है और कहता है कि मैं टक्कर कैसे मारुंगा भैया. वो बहुत ज्यादा डरा हुआ है. लेकिन कार सवार लोगों की आवाज वैसे ही ऊंची है. इसके बाद वो शख्स पूछता है कि कांप क्यों रहे हो? इधर आओ और बताओ की क्या काम करके आ रहे हो? ऐसे में बुजुर्ग शख्स बोलता है कि राजमिस्त्री का काम है. तभी कार सवार शख्स कहने लगता है कि राजमिस्त्री या चोरी-चकारी का काम है? मजदूर बतलाता है कि वह काम करके आ रहा है.

लेकिन कार सवार लोगों का मन अभी भी नहीं भरा था. उन्हें इस मजदूर की मदद करनी थी, लेकिन रुला-रुला कर. लेकिन ऐसे मदद करने के लिए क्या किसी को रुलाना जरूरी है? हालांकि, इसके बाद गरीब मजदूर से कार सवार लोग पूछते हैं कि कितना कमाए? मजदूर जब 200 रुपए देता है, तो उसे ले लेते हैं. वो कहता है कि भईया थोड़ा सा तो रहने दो, लेकिन वो सारा पैसा ले लेते हैं. इसके बाद टर्निंग पॉइंट आता है. गरीब मजदूर जैसे जाने लगता है, ये लोग उसे रोक लेते हैं और खुद को जादूगर बताकर उसे 2 हजार रुपए दे देते हैं. वो रोते-रोते पैर पकड़ने लगता है. लेकिन क्या वीडियो बनाने के लिए इस तरह से किसी को डराना-पैसे लेना और फिर उसे 10 गुना ज्यादा देना उचित है? शायद इन लोगों ने यह नहीं सोचा होगा. खैर, सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को कमल तंवर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो खुद मजदूर से पैसे लेता है, फिर 2 हजार लौटाता है.

Related posts

मक्सी और कायथा के बीच वीडियो कोच बस और ट्राला की टक्कर मैं 5सवारी की मौत

Jansamvad Express Digital

ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट में 76% रेटिंग पर मोदी तो 40% रेटिंग के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति सातवें स्थान पर

एमपी में शीतलहर को लेकर गाइड लाइन जारी : नाक बहने और नाक से खून आने पर तुरंत करे डॉक्टर से संपर्क

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment