Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराष्ट्रीय

अमेरिका डॉलर की माला महाकाल को भेंट : माला चढाने वाले ने गोपनीय रखा नाम

बाबा महाकाल के अनोखे , भक्त चढ़ा दी डॉलर के नोटों की माला, नाम भी रखा गुप्त

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध  महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले बाबा महाकाल के भक्त निराले हैं। यह भक्त बाबा महाकाल के ऐसे दीवाने हैं कि उनके श्रृंगार के लिए स्वयं नई-नई सामग्री साथ लाते हैं। आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के एक भक्त ने अमेरिकी  डॉलर के नोट से बनी माला दान के रूप में  बाबा महाकाल को अर्पित की थी। जिसे भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल को चढ़ाया गया।

महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल प्रभारी आशीष दुबे ने बताया की भस्म आरती के दौरान एक भक्त ने बाबा महाकाल को डॉलर के नोट से बनी माला अर्पित की थी यह माला बाबा महाकाल को चढ़ाने वाले श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखने को कहा था।

बाबा महाकाल को भस्म आरती के बाद यह माला चढ़ाई गई और फिर इसे कोषालय में जमा करवा दिया गया। आशीष दुबे ने बताया कि डॉलर कि इस माला के साथ ही आज भस्म आरती में शामिल एक श्रद्धालु ने बाबा महाकाल को 51,000 की नगद राशि भी दान पेटी में डाली है। डॉलर से हुए बाबा महाकाल के श्रृंगार के दर्शन आज हजारों श्रद्धालुओं ने किए और अपने आपको धन्यमाना।

Related posts

नूंह में फिर हालात तनाव भरे , सरकार की इजाजत के बिना विहिप और बजरंग दल के आह्वान पर ब्रज मंडल यात्रा निकालने की तेयारी

Jansamvad Express Digital

माली समाज को साधने कांग्रेस का ट्रम्प कार्ड , राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत करेंगे सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत

7 विधानसभा सीटो पर उपचुनाव के परिणाम आये BJP ने त्रिपुरा की 2, उत्तराखंड की एक सीट जीती,झारखंड में JMM, बंगाल में TMC और केरल में कांग्रेस और UP में सपा की जीत हुई

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment