Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागराजनीतिराज्य

आडिओ ने मचाया भूचाल ,कांग्रेस से खसक ना जाए मुस्लिम मतदाता

उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया का कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओ ने आडिओ बनाकर वायरल किया ,मामला उज्जैन से मुस्लिम प्रत्याशी के दावेदारी करने का , कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा उज्जैन में कोई मुस्लिम कांग्रेस से टिकिट नही ला पाएगा , आपको बता दे उज्जैन की उत्तर सिट में 65 हजार मुस्लिम मतदाता है|

उज्जैन | उज्जैन की ही नही प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस ने ही भूचाल ला दिया है , इस भूचाल से कही कांग्रेस अपने स्थाई वोट बैंक यानी मुस्लिम मतदाता को भी ना खो दे , दरअसल उज्जैन की उत्तर विधानसभा में मुस्लिम मतदाता कांग्रेस की साख बचाने का काम करते है, यह 40 हजार से अधिक मुस्लिम मतदाता है तो वही 14 हजार के करीब बोहरा मुस्लिम मतदाता भी है और पूर्व में यह मुस्लिम नेता विधायक भी रहे है , इसी को ध्यान में रखते हुए हर बार कांग्रेस से मुस्लिम नेता दावेदारी ठोकते है , लेकिन वह बात अलग है की हर बार टिकिट नही मिलती है , इस बार भी राजनीतिक उठापटक के बिच कुछ ऐसा ही हुआ , कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने भी कांग्रेस के ही एक नेता के इशारे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने अपनी दावेदारी ठोक दी , टिकिट मिले ना मिले सरकार बनने पर कुछ जिम्मेदारी जरुर मिल जाएगी इसी उम्मीद के साथ नूरी खान ने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखा दिया |

नूरी खान जिन कार्यकर्ताओ को पदाधिकारी को लेकर भोपाल पहुची ,उनमे अधिकांश उज्जैन की राजनीति में चाणक्य की भूमिका निभाने वाले एक नेता के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी थे |सवाल यह है की दावेदारी नूरी खान कर रही है और समर्थक किसी और के लेकर जा रही है , इशारा साफ़ दिखता है नूरी खान का तो कंधा उपयोग हुआ है |

अब हो गया आडियो वायरल ,जिसमें  बात कर रहे लोगो की हम पुष्टि नही करते

आपको बता दे इस घटना क्रम के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया और कांग्रेस नेता मोती भाटी के बिच चर्चा का एक आडिओ अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है हलाकि दोनों ही इस आडिओ को लेकर बता रहे है की ये आडिओ उनका नही है , इस लिए हम भी पुष्टि नही करते हगे  आडिओ की चर्चा पर नजर डाले

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया के नाम से जारी वायरल ऑडियो के प्रमुख अंश –

उक्त चर्चा में साहब शब्द से तात्पर्य पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से है तो वही डाक्टर साहब से तात्पर्य पूर्व विधायक डाक्टर बटुक शंकर जोशी से है |
  • आज साब ने मुझसे पूछा कि न्यूसेंस किसने फैलाया तो मैंने कहा उज्जैन में एक ही न्यूसेंस नेता है,अभी हाल ही में बात हुई तो उन्होंने कहा कि इसको समझाया नहीं तो, मैंने कहा कितना समझाएं न्यूसेंस है।
  • वहां नूरी को बोला क्या, यह कि तुम्हें टिकट दे देंगे। डॉक्टर साहब से बोलों कि थोड़ा मजबूत हो तुम्हारे दोनों दुश्मन चुनाव लड़ रहे हैं। उज्जैन दक्षिण से राजेंद्र वशिष्ट लड़ रहा है और उत्तर से माया का लगभग लगभग फाइनल है। मैं बता रहा हूं तुमको।
  • अब उसका टिकट सिर्फ मैं ही काट सकता हूं। सुनो यह डॉक्टर की औकात है ना जो मैं बोल रहा हूं जीरो हो गई है जीरो, ताकत लगा लेगा तो भी वहां पर कुछ कर नहीं पाएगा।
  • जब तू रवि भदोरिया को नहीं समझ पाया तो तुझे कौन पूछ रहा है वहां पर। मैं तो डंके की चोट पर बोलता हूं, रवि भदोरिया को उंगली करी तो पूरा डंडा कर दूंगा, भले मेरा कुछ नहीं हो पाए।
  • कल के बाद ऐसा इंजेक्शन दूंगा कि दर्द इतना होगा कि कहीं अटैक ना आ जाए। यह आदमी अपने लोगों को खत्म करता है। आज तुम सब गए ना लेकिन नूरी खान का टिकट नहीं हो रहा है वहां पर ध्यान रखना, कोई मुस्लिम नेता धार्मिक नगरी के अंदर टिकट नहीं ला पाएगा। चिंता मत करो इसका इलाज कर दूंगा। सब का इलाज आज ही कर देंगे।

इनका  कहना है

मामले में किसी प्रकार की चर्चा यह नही करुँगी ,पार्टी प्लेटफार्म पर अपनी बात रखूंगी – नूरी खान -कांग्रेस नेत्री

उक्त आडिओ मेरा नही है किसी ने आडिट कर फेक आडिओ बनाया है -रवि भदोरिया शहर अध्यक्ष

Related posts

सोनकच्छ विधायक वर्मा के साथ भौरासा नगर का प्रतिनिधिमंडल मिला देवास जिला कलेक्टर से

एमपी में विदेशी निवेशको को लाने विदेश जा रहे सीएम डॉ मोहन यादव : आज से 30 नवम्बर तक जर्मनी और लन्दन दौरे पर

Jansamvad Express Digital

एमपी में काबा 2 , लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का एमपी में काबा 2 आया

Leave a Comment