Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन गोली कांड के मुख्य सरगना को पुलिस ने मारी गोली

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन  में 4 मई को दिन दहाड़े राजू द्रोणावत नामक युवक की फ्रीगंज क्षेत्र  में बाइक सवार दो बदमाशो ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी | घटना में पुलिस को विडिओ फूटेज भी हाथ लगे थे , फुटेज में दो युवक बाइक पर सवार होकर आते और वारदात को अंजाम देकर भागते दिख रहे थे , वही मृतक राजू ने गोली लगने के दोरान ही घायल अवस्था में मोके पर मोबाइल से विडिओ बना रहे कुछ लोगो को अपराधियों के नाम बताए थे जिसमें सरगना बाबु भारद्वाज का नाम का जिक्र किया था |

पुलिस जाँच मे आरोपियों की पहचान हुई 

पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की तो बाइक चलाने वाले की  पहचान धर्मेन्द्र सिसोदिया शूटर जितेन्द्र गुर्जर और वारदात कारित करवाने वाला बाबू भारद्वाज के रूप में हुई ,पुलिस ने रविवार को वारदात के दोरान बाइक चलाने वाले आरोपी धर्मेन्द्र को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था |

बाबु के साथ पुलिस की मुठभेड़ 

उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने गोलीकांड में एक टीम गठित की थी जिसने आरोपियों की धर पकड़ का  काम करना शुरू किया ,धर्मेन्द्र के बाद पुलिस को हत्याकांड की स्क्रिप्ट लिखने वाले आरोपी बाबु भारद्वाज की उज्जैन के शिप्रा विहार इ छुपे होने की जानकारी लगी जिसे पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया जवाबी कार्रवाही में पुलिस ने भी  फायर किया तो बाबु को दो गोलिया पैर में लगी ,जिसे घायल अवस्था में पुलिस जिला अस्पताल में लेकर पहुची |

पैरोल पर था आरोपी बाबु ,फरारी में किये दो अपराध 

हत्याकांड का आरोपी बाबु अपने परिवार में हुई गमी के दोरान कोर्ट से 7 दिन की शर्तो पर जमानत कर था लेकिन 7 दिन के बाद भी वह जेल में सरेन्डर करने नही पंहुचा और फरारी में ही उसने पहले एक हत्या के प्रयास के अपराध को अंजाम दिया जिसके बाद अपने साथियों की मदद के राजू की हत्या की स्क्रिप्ट लिखी थी |

एसपी  ने एस आई टी में लिए एनकाउंट के अनुभवी

उज्जैन गोलीकांड के अपराध केबाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई थी जिसमे एनकाउंट के अनुभव रखने वाले पुलिस अधिकारियो को शामिल किया गया था , नागदा थाना प्रभारी श्याम चंद शर्मा इसमें मुख्य वह अधिकारी है जो एनकाउंट एक्सपर्ट माने जाते है आरक्षक से थाना प्रभारी के सफर में एससी शर्मा अब तक दो दर्जन एनकाउंट कर चुके है जिन्हें कई बार प्रमोशन मिला और समय से पहले ही वह थाना प्रभारी बन गए ,उज्जैन गोलीकांड के खुलासे के लिए बनाई गई टीम में इन्हें इनके अनुभव के चलते ही रखा गया , और उसका फायदा भी बाबु भारद्वाज को गिरफ्तार करने के दोरान मिला |

 

इनका का कहना

गोलीकांड में बाबु भारद्वाज हत्या की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी है , आज इसकी लोकेशन मिलने पर शिप्रा विहार टीम गई थी जहा बाबू ने पुलिस पर फायर किया जवाब में पुलिस ने भी फायर किया ,दो गोली आरोपी को लगी है , उक्त आरोपी कोर्ट से शर्त पर जमानत पर बाहर था और सरेन्डर नही किआ और फरारी के दोरान ही इसने दो अपराध घटित किये 

आकाश भूरिया एएसपी 

Related posts

मप्र मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज प्रांतीय संगठन का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित ,राजमल सोनी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

Jansamvad Express Digital

पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं संरक्षक दिलीप सिंह चौहान नगर परिषद स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

MDH मसाला कम्पनी के उज्जैन प्लांट का भूमिपूजन आज : रोजाना होगा 100 टन मसाला तैयार 800 लोगो मिलेगा रोजगार

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page