Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली और आमसभा

उज्जैन | उज्जैन आलोट लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार की नामांकन रैली आज  गुरुवार को  करीब 11 बजे  शहीद पार्क से शुरू होगी , इससे पहले एक  आम सभा होगी जिसमें राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी चीफ जितेन्द्र जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा शामिल होंगे।

उज्जैन-आलोट लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार की बड़ी सभा होगी। कांग्रेस के महेश परमार की इस चुनाव में ये सबसे बड़ी सभा मानी जा रही है। परमार ने बताया कि सचिन पायलट, जीतू पटवारी, विवेक तन्खा सभी सुबह उज्जैन पहुंचकर सबसे पहले सभा में शामिल होंगे। इसके बाद वे निकल जाएंगे। सभा के बाद नामांकन रैली निकलेगी, जो कि संत बालीनाथ प्रतिमा चौराहा पर समाप्त होगी। इसके बाद कांग्रेसी नामांकन दाखिल करने जाएंगे।

Related posts

महाकाल मंदिर में आतंकी घटना से निपटने उज्जैन पहुची कमांडो ,आज होगी मॉक ड्रिल

Jansamvad Express Digital

सूरज विद्या विहार स्कूल में हरियाली महोत्सव मनाया

उज्जैन में अमित शाह की आमसभा , राज्य से ज्यादा केंद्र के कामो का बखान , शिवराज से ज्यादा कमलनाथ ,दिग्विजय और राहुल सोनिया के नाम का जिक्र

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment