Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

किसान आन्दोलन को लेकर किसान नेता और सरकार के बीच चोथे दौर की बैठक हुई , सरकार ने 4 फसलो पर MSP की बात कही किसानो ने कहा सोच कर बताएँगे

दिल्ली | MSP सहित किसान कर्ज माफ़ी जैसे कई मांगो को लेकर देश के किसान संगठनो के आन्दोलन चल रहे है इस आन्दोलन का खासा असर हरियाणा पंजाब से दिल्ली की और जाने वाली बार्डरो पर देखने को मिल रही है ,  किसान आन्दोलन को लेकर सरकार भी संकट में दिखाई दे रही है ,आन्दोलन को रोकने के लिए लगातार सरकार के प्रतिनिधि किसानो के संपर्क में बने हुए है | इसी बिच  किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच रविवार को चौथे दौर की बैठक में केंद्रीय मंत्रियों ने 4 फसलों मक्का, कपास, अरहर और उड़द पर MSP देने का प्रस्ताव दिया। इन्हें सहकारी सभाओं के जरिए पांच साल तक खरीदेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि यह 5 साल का कांट्रैक्ट नैफेड और NCCF से होगा।

केंद्रीय मंत्रियों और किसानों की रविवार शाम को 8:30 बजे मीटिंग शुरू हुई थी। यह 5 घंटे से ज्यादा चली। मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नित्यानंद राय, पीयूष गोयल समेत मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, जगजीत सिंह डल्लेवाल मौजूद थे।

वहीं, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सभी जत्थेबंदियों से 19 और 20 फरवरी को विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद 20 की शाम को अपना फैसला बता देंगे। 21 की सुबह 11 बजे तक दिल्ली कूच को स्टैंडबाय पर रखा है। उधर, आंदोलन के छठें दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर तो शांति रही, लेकिन भाकियू उगराहां का रोष प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में आज वर्कप्लेस सेफ्टी को लेकर जवाब दाखिल करेगी ममता सरकार

Jansamvad Express Digital

इजराइल हमास युद्द अब भी जारी कई जाने गई

प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होने पहुच रहे कई देश ने प्रधानमंत्री राष्ट्रपति , शेख हसीना ने की वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी से मुलाकात

Leave a Comment