Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

देश में रिकार्ड तोड़ NOTA पर वोटिंग इंदौर में हुई , स्वच्छता के बाद NOTA पर मतदान में नंबर 01 इंदौर

इंदौर | मध्यप्रदेश के इंदौर शहर ने एक नया रिकार्ड इस बार के लोकसभा चुनाव में भी बनाया है यह देश के अन्य राज्यों और लोकसभा सीट की तुलना में सर्वाधिक वोट NOTA को मिले है |

इंदौर लोकसभा सीट के चुनाव में NOTA ने इतिहास रच दिया। देश में पहली बार किसी सीट पर NOTA को 2.18 लाख वोट मिले हैं। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में बंपर वोट पड़ा है। यह अब तक हुए चुनावों में किसी भी परिणाम से ज्यादा हैं। पिछले चुनावों में NOTA को सिर्फ 5 हजार और कुछ वोट मिलते आए थे। साथ ही नतीजे ने देश में NOTA को सबसे ज्यादा वोट मिलने का बिहार का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

NOTA क्या होता है, कितना असरकारक..

  • 2013 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर NOTA (उपरोक्त में से कोई नहीं) का इस्तेमाल शुरू। कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं तो NOTA दबा सकते हैं वोटर।
  • चुनाव आयोग के मुताबिक, NOTA के वोट गिने जाएंगे, लेकिन इसे रद्द श्रेणी में ही रखेंगे। 100% मत NOTA को आए तो ही रीपोलिंग का प्रावधान, वर्ना कोई मायने नहीं।

इंदौर के खजराना में नोटा को सबसे ज्यादा वोट

मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में नोटा को बंपर वोट मिले हैं। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया की सीट इंदौर-5 में सबसे ज्यादा 53 हजार 133 वोट मिले हैं। खजराना और आजाद नगर मुस्लिम बहुत क्षेत्र आते हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा वोट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सीट इंदौर 1 में 31 हजार 835 आए हैं। यहां चंदन नगर मुस्लिम क्षेत्र है।

इसके अलावा रमेश मेंदोला की सीट इंदौर 2 में 21 हजार 330 वोट, इंदौर 3 में 23 हजार 618, इंदौर 4 में 22 हजार 956, राऊ में 28 हजार 626, देपालपुर में 17 हजार 771, सांवेर में 19 हजार 086 वोट नोटा को गए हैं।

Related posts

कन्नौज में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकी देखकर लौट रहे 3 दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल आएँगे उज्जैन , शहर में निकलेगा रोड शो

Jansamvad Express Digital

AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह की आज न्यायिक हिरासत ख़त्म , 52 दिनों से है जेल में ,शराब घोटाले में ED ने किया था गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment