Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

बैंकॉक से आ रहा विमान हुआ क्रेश : 100 से अधिक यात्रियों की मौत

साउथ कोरिया में रविवार को बैंकॉक से आ रहा जेजू एयर का विमान मुआन एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक विमान में 181 लोग सवार थे। इनमें 175 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर थे। अब तक 120 शव बरामद किए जा चुके हैं।

रेस्क्यू टीम ने जानकारी दी है कि 2 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। बाकी 59 यात्रियों में से कई के मारे जाने की आशंका जताई गई है।

हादसा भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:37 बजे (लोकल टाइम सुबह 9:07 बजे) हुआ। प्लेन मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। उसी समय लैंडिग गियर में खराबी का पता चला। इस वजह से उसके पहिए खुलकर नीचे नहीं आए।

पहिए न खुलने पर विमान की इमरजेंसी में बैली लैंडिंग कराई गई। इसमें प्लेन की बॉडी सीधे रनवे से टकराती है। इस दौरान विमान रनवे पर फिसलता हुआ एयरपोर्ट की बाउंड्री वाल से जा टकराया। टकराते ही विमान में तेज धमाका हुआ और वह आग का गोला बन गया।

हादसे के बाद एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं। यहां सभी लोकल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।

Related posts

44 डिग्री, एक खंभा और पूरा शहर” – एक लाइनमैन की अनकही कहानी

Jansamvad Express Digital

ग्लोबल एग्रीकल्चर का केंद्र बनेगा इंदौर: कल से ब्रिक्स देशों का महामंथन, 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

महाकाल के दर पर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल: पहली बार भस्म आरती में हुए शामिल; बोले- ‘बाबा का श्रृंगार देख आत्मा तृप्त हो गई, बयां नहीं कर सकता अनुभव’ 

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment