Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्य

भोरासा से सीहोर पहुंची सुंदर-सुंदर कावड़,कावड़ में दिखा भक्ति व देश भक्ति का जुनून

भोरासा निप्र,भोरासा नगर से प्रतिवर्ष कावड़ यात्रा निकाली जाती है जो ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का जल भरकर भोरासा में बाबा भवर नाथ जी मंदिर पर चढ़ाया जाता है लेकिन पिछले दो-तीन सालों से ओमकारेश्वर व हरिद्वार से भी जल भरकर लाया जाता है जिससे बाबा भंवरनाथ जी महाराज व भगवान मनकामेश्वर का अभिषेक किया जाता है लेकिन इस बार नगर के अनूप सिंह ठाकुर ,प्रेम नारायण माली बारोड, व बाबूलाल यादव के मन में एक ख्याल आया कि इस बार दिनांक 16 तारीख को सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा निकाली जा रही |

कावड़ यात्रा में अपने को चलना है जो यात्रा लगभग 11 किलोमीटर की रहेगी जो सीहोर की सिविल बड़ी नदी जहां से जल भर कर सीहोर के कुबेश्वर धाम पहुंचेगी जहां भगवान को जल चढ़ाया जाएगा जिसको लेकर नगर भौरासा में पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी जो आज पूरी हुई जिसमें इन लोगों द्वारा कावड़ उठाने के लिए तिरंगे कपड़े से आकर्षक सुंदर इंडिया गेट बनाया गया वही दूसरी कावड़ पर भगवान शिव का शिवलिंग वही दोनों साइड यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीहोर के महाराज पंडित प्रदीप मिश्रा वही बागेश्वर धाम की फोटो लगाई गई है वहीं तीसरी कावड़ भी अच्छी सुंदर आकृति में बनाई गई है जिन्हें बनाने में 5 से 6 दिन का समय लगा है वहीं इन्हें बनाने में नगर के मोहनलाल विश्वकर्मा व मजीद भाई हेला के द्वारा बनाई गई है जिसे देखने के लिए नगर के लोगों का हुजूम उमड़ा वही लोग अपनी अपनी सेल्फी व फोटो ले रहे थे,,।

Related posts

एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी : तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित:जाँच जारी

मप्र मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज प्रांतीय संगठन का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित ,राजमल सोनी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

Jansamvad Express Digital

देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page