Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

मोदी और ट्रंप की फोन पर हुई 35 मिनिट बातचित : आपरेशन सिंदूर को लेकर दी जानकारी

नई दिल्ली ||  देश के पीएम  मोदी ने बुधवार को अमेरिका के प्रसीडेंट  डी  ट्रम्प से फोन पर बातचीत की, जो लगभग 35 मिनट तक चली। बातचीत के दौरान PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान PM मोदी ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े किसी भी विषय में व्यापार से संबंधित कोई चर्चा नहीं हुई।

उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान के कहने पर ही भारत ने सीजफायर किया था। भारत कभी किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करता और आगे भी नहीं करेगा।

साथ ही, PM मोदी ने यह भी जोर देकर कहा कि अब भारत आतंकवाद की घटनाओं को प्रॉक्सी वॉर (परदे के पीछे की लड़ाई) नहीं, बल्कि सीधे युद्ध की कार्रवाई के रूप में देखेगा। भारत का ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है।

विदेश सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने पीएम मोदी की तरफ से विस्तार में बताई गई बातों को समझा और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के प्रति समर्थन जताया।

G7 में मोदी-ट्रम्प की नहीं हुई थी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात G7 के इतर होनी तय थी, लेकिन ट्रम्प को 17 जून को G7 छोड़कर अमेरिका लौटना पड़ा। इस कारण ये मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद ट्रम्प के कहने पर दोनों नेताओं की फोन पर बात हुई। बातचीत करीब 35 मिनट चली।

22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने फोन पर पीएम मोदी से शोक संवेदना जताई थी और आतंक के खिलाफ समर्थन जताया था। इसके बाद दोनों नेताओं 18 जून को यह पहली बातचीत थी। इसलिए पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प ने ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से बात की।

Related posts

2.5 लाख के मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

बांग्लादेश के ढाका स्थित  सिद्दिक बाजार में ब्लास्ट :16 की मौत, 100 लोग घायल; बांग्लादेश में एक हफ्ते में तीसरा ब्लास्ट

मकर संक्रांति पर्व पर श्रधालुओ ने शिप्रा नदी में लगाईं आस्था की डूबकी : मंदिरो में दर्शन कर किया दान पूण्य

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page