Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default

उज्जैन। बड़नगर भाटपचलाना में खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए सो रहे किसान की धार धार हथियार गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह जब घर वाले खेत पर पहुंचे तो घटना का पता चला। फिलहाल पुलिस डॉग स्कॉड और फिंगर प्रिंट टीम के साथ मौके पर पहुंच

बड़नगर के पास भाटपचलाना के थाना क्षेत्र के ग्राम बालोदा लक्खा गाँव के किसान किशन सिंह चावड़ा अपने घर से करीब एक किमी दूर खेत पर लगाई लहसुन की फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर ही सो रहे थे। अल सुबह जब वो घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने खेत पर जाकर देखा की उनके सिर से खून बह रहा है और वे निढाल पड़े है। आसपास के लोगो को सूचित करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां किसान की हत्या की बात सामने आई है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि किसान के सिर पर हथियारों से वार करने के निशान मिले है। जहां हत्या हुई वही पास में उनके भाई का घर है। शुरूआती जांच में किसी परिचित द्वारा घटना को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल भाटपचलाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।ग्रामीणों ने बताया कि खेत से लहसुन चोरी नहीं गई है। किसी ने अन्य कारण से हत्या को अंजाम दिया है। किसान किशन सिंह चावड़ा भारतीय किसान संघ बड़नगर के कार्यकारणी सदस्य थे। उनके दो लड़के है घटना के समय दोनों घर पर थे।

Related posts

डोनाल्ड ट्रम्प की आज अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, रेस्क्यू ऑपरेशन की देंगे जानकारी

Jansamvad Express Digital

उज्जैन क्यों आए युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब : रात बारह बजे शिखर दर्शन कर लौटे

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पहुंचकर सूर्य देव को दिया अर्ध्य,विक्रम नव वर्ष आरंभ पर प्रदेश वासियों को दी शुभ कामनाएं

Leave a Comment