Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

आमीन बना प्रदेश के लिए मिसाल , दोनों हाथो से दिव्यांग होने के बाद भी पास की पटवारी चयन परीक्षा

भौरासा,पीपलरावां,,,,निप्र
(मनोज शुक्ला की रिपोर्ट)
देवास जिले से लगभग 50 किलोमीटर दूर सोनकच्छ तहसील की नगर परिषद पीपलरावां में एक गरीब परिवार का बेटा जो कि बचपन से ही दोनो हाथ नही होने कें चलते विकलांग है पर उसने अपनी पढ़ाई को लेकर कभी हार नहीं मानी और हौसला रखते हुए आगे बढ़ता गया दरअसल पीपलरावां में रहने वाला आमीन पिता इकबाल खान उम्र 30 वर्ष जब जन्मा था तब सेही बगैर हाथ के ही दुनिया में आया था तब इसके माता पिता पर क्या गुजरी होगी वही परिवार जनों ने भी कई तरह की बाते की होगी |

जैसे जैसे इसकी उम्र बढ़ती गई होगी तो दुनिया से अलग होने के चलते कई चीजों की कमी महसूस करी होगी इन ऐसे लोगो को दुनिया दया की दृष्टि से देखती है व कई विकलांग इस विकलांगता के चलते कुछ नही कर पाते वही इसके उलट इस युवा ने कुछ बनने की बचपन से ही ठान ली थी जिसको चरितार्थ करते हुए बचपन से पढ़ाई में अपनी लगन व मेहनत दिखाई की हाथ हो या ना हो जुनून हो तो कोई भी कुछ भी कर सकता है

जिसके चलते बचपन से अपने पैरो से ही सभी काम जो हाथ से होते है वह भी पैरो से करने लगा पैरो से लिखना अपना दिनचर्या का काम करना, कंप्यूटर चलाना जैसे सभी महत्वपूर्ण काम ये खुद करने लगा और अब अपनी पहली ही कोशिश में इसने पटवारी की परीक्षा अपने कोटे में जिले में प्रथम आकार पास की है व देवास जिले सहित पीपलरावा का नाम भी रोशन किया है

इसके पास होने की खबर जैसे ही नगर में लगी तो उन्हें बधाई देने वालो की भीड़ लग गई युवा ने कहा की मेरे माता पिता की दुवा व कड़ी मेहनत से मेने ये मुकाम हासिल किया है जिन लोगो को सभी सुविधाए मिल रही वे भी मेहनत करे तो सफलता जरूर हाथ लगेगी ।

Related posts

अनंत चतुर्दशी: आज मुंबई में किया जा रहा गणेश मूर्ति का विसर्जन

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को भेजा चार पन्नों का जवाब

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत उप-निर्वाचन की प्रक्रिया जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page