Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यव्यवसाय

कही आप मिलावट वाली मिर्च तो नही खा रहे , उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी लाल मिर्च बनाने के कारखाने पर दबिश दी और सेम्पल लिए

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन मिलावट का कारोबार जोरो से चल रहा है , जिसकी शिकायत समय समय पर खाद्य विभाग की टीम को मिलती रही है और कार्रवाही भी होती रही है इसी प्रकार का एक मामला  लाल मिर्च पावडर में मिलावट को लेकर मिला , दरअसल  एक कारखाने में रविवार को सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया तो यहां से लाल रंग के खाली पैकेट मिले है। अंदेशा है कि मिर्ची पावडर में ऐसा रंग जो खाद्य पदार्थ में नही है उस लाल रंग का उपयोग किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों ने मिर्ची पावडर के सैम्पल लेने के साथ ही कारखाना संचालित करने का लायसेंस मांगा तो नही मिला। विभाग के अधिकारियों ने कारखाना सील किया है।

रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पंचक्रोशी मार्ग पिंगलेश्वर पर चल रहे मिर्च कारखाने में जांच की। इस दौरान यहां पर बड़ी संख्या में लाल रंग के खाली पैकेट भी मिले है। यह रंग खाद्य पदार्थ में उपयोग नही किया जाता है। वहीं खड़ी लाल मिर्च और पीसी हुई लाल मिर्च मिली है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पिंगलेश्वर मार्ग में लाल मिर्च तैयार करने की जानकारी मिली थी। यहां टीम पहुंची तो यहां कारखाने में मोहित आहूजा मिले। वहीं यहां पर कलर की खाली थैलियां मिली है। यह रंग खाने योग्य नही है। टीम के सदस्यों ने मैजिक बॉक्स में कन्फर्म टेस्ट किया तो उसमें मिर्च पावडर में कलर मिले होने की पुष्टि हो रही है।

Related posts

20 साल बाद एक मंच पर ठाकरे ब्रदर्स : हिंदू और हिंदुस्तान मंजूर, लेकिन हिंदी थोपना नहीं

हमास पर इजराइल हमले को शशि थरूर ने आतंकी हमला बताया ,केरल मुस्लिम संस्था ने शशि थरूर को अपने गेस्ट लिस्ट से हटाया

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को झटका : मानहानि केस में कोर्ट ने की याचिका ख़ारिज

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page