Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस ने 88 नामो की दूसरी सूचि जारी की ,आमला सीट को रखा होल्ड पर

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने गुरुवार आधी रात को 88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें पहली लिस्ट में जारी 144 सीटों में से 3 सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं। ये सीटें दतिया, पिछोर और गोटेगांव हैं। भाजपा से कांग्रेस में आए दीपक जोशी को खातेगांव से टिकट दिया गया है। कांग्रेस अब तक 230 सीटों में से 229 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। एक मात्र बैतूल जिले की आमला सीट होल्ड पर है।

यह से SDM निशा बांगरे के चुनाव लड़ने की चर्चा है निशा बांगरे लम्बे समय से अपना इस्तीफा  सरकार को सोप चुकी है लेकिन अब तक उनके इस्तीफे पर कोई हल नहीं निकला है वह चुनाव लड़ना चाहती है यही कारण है की कांग्रेस ने इस सीट को होल्ड पर रख दिया है |

पहली सूचि के कुछ प्रत्याशी बदले  

पहली लिस्ट में जारी 144 सीटों में से तीन सीट दतिया, गोटेगांव और पिछोर से प्रत्याशी बदले गए हैं। दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, गोटेगांव से शेखर चौधरी की जगह एनपी प्रजापति और पिछोर से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने 6 वर्तमान विधायक के टिकिट काटे 

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में मौजूदा 6 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इनमें सुमावली से अजब सिंह कुशवाह की जगह कुलदीप सिकरवार, मुरैना से राकेश मावई की जगह दिनेश गुर्जर, गोहद से मेवराम जाटव की जगह केशव देसाई, सेंधवा में ग्यारसी लाल रावत की जगह मोन्टू सोलंकी, बड़नगर में मुरली मोरवाल की जगह राजेन्द्र सिंह सोलंकी और ब्यावरा में रामचंद्र दांगी की जगह पुरुषोत्तम दांगी को प्रत्याशी बनाया गया है।

Related posts

प्रोफ़ेसर पर लगे आरोप झूठे या सच्चे: जांच कमेटी तय 15 दिन में आएगी रिपोर्ट

Jansamvad Express Digital

चुनावो की तारीख का एलान होने के साथ ही राजनीतिक दल प्रत्याशी चयन में जुटे : 20 अक्टुम्बर तक जारी होगी कांग्रेस की पहली सूचि

Jansamvad Express Digital

सड़क किनारे सलून की दूकान पर नजर आए राहुल गाँधी : शेविंग बनवाई और सलून संचालक के दर्द को जाना

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page