Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी आज , नेता प्रतिपक्ष के नाम का होगा फैसला

मप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 66 सीटें मिल पाई हैं। ऐसे में कांग्रेस सरकार बनाने से चूक गई। बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान की जगह डॉ. मोहन यादव को सीएम और जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल को डिप्टी सीएम बनाया है। अब कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए आज विधायक दल की बैठक बुलाई है। पीसीसी में सुबह 11 बजे से विधायक दल की बैठक होगी। इसमें पीसीसी चीफ कमलनाथ शामिल होंगे।

कांग्रेस के एक सीनियर लीडर ने बताया कि बैठक में विधानसभा चुनाव में हार के कारणों और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए भी नामों पर चर्चा होगी। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान करने के बजाए इस पद के लिए दावेदार नेताओं के नाम आलाकमान को भेजे जा सकते हैं। फैसला हाईकमान पर छोड़ा जा सकता है।

Related posts

जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी : गठबंधन के साथ लड़ेगी कांग्रेस चुनाव

Jansamvad Express Digital

*उज्जैन बनी प्रदेश की धार्मिक राजधानी , अब उज्जैन चलाएगा मध्य प्रदेश का धर्म कर्म, सरकार का धर्मस्व विभाग शुरु, सीएम मोहन यादव ने किया ये काम*

Jansamvad Express Digital

शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष बने डॉ जितेन्द्र परमार और पियूष व्यास

Leave a Comment