Jan Samvad Express Digital
Breaking News
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना : बीजापुर के संतोष ने शुरू किया खुद का किराना व्यवसाय

रायपुर | मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ दूरस्थ अंचल के युवाओं को भी मिल रहा है और वे अपना खुद का रोजगार स्थापित करके परिवार को आर्थिक सहायक कर रहे हैं। योजना का लाभ लेने वाले बीजापुर जिले के ग्राम तुमनार निवासी संतोष तेलम आज अपना खुद का रोजगार स्थापित करके बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही पिता का साया सर से उठ जाने के कारण परिवार के भरण-पोषण में बहुत दिक्कत आने लगी थी। खेती-किसानी का कार्य मां अकेली करके परिवार का पालन-पोषण करती थी।
जैसे-तैसे 5-6 साल गुजर जाने के बाद बड़े भैया मोबाईल यूटूब के माध्यम से इलेक्ट्रिकल रिपेयरिंग का कार्य सीख कर मां का सहयोग करने लगा। संतोष भी उनके भैया के साथ जिला मुख्यालय बीजापुर में इलेक्ट्रिकल का काम करने जाता रहा। तभी उनके कुछ साथियों ने स्वयं का व्यवसाय चालू करने की सलाह दी। संतोष ने भी खुद का किराना व्यवसाय चालू करने के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बीजापुर से सम्पर्क किया। ऋण हेतु आवेदन करने पर अनुदान का लाभ मिलने की जानकारी उन्हें दी गई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत वर्ष 2022-23 में किराना दुकान हेतु दो लाख रूपए का ऋण उपलब्ध कराया गया। ऋण स्वीकृति उपरांत 07 दिवस का उद्यमिता प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है। हितग्राही अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमी होने के कारण स्वीकृत ऋण राशि पर 25 प्रतिशत की दर से 50 हजार रूपये विभाग द्वारा अनुदान प्रदाय किया गया। संतोष को किराना व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग आठ हजार रूपये की निरंतर आमदनी हो रही है और वह बैंक किश्तों की अदायगी भी नियमित रूप से कर पा रहा है।

Related posts

रायपुर में चल रहे कांग्रेस अधिवेशन में सोनिया गाँधी ने राजनीति से सन्यास के दिए संकेत

Jansamvad Express Digital

भाजपा का 44 वा स्थापना दिवस आज , प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओ को वर्चुअल किया संबोधित

Jansamvad Express Digital

400 पार का नारा हो रहा खोखला साबित : मध्यप्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ और दिल्ली जैसे राज्य में अगर कांग्रेस को मिली जीत तो भाजपा का ग्राफ होगा कम

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page