Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

करवा चौथ पर भगवान बाबा महाकाल को चंद्र अर्पित कर श्रृंगार

उज्जैन || श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खोले गए। गर्भगृह के पट खोलकर पुजारी भगवान का श्रृंगार उतार कर पंचामृत पूजन के बाद कर्पूर आरती की। करवा चौथ पर भगवान महाकाल को चंद्र अर्पित कर श्रृंगार किया गया। नंदी का स्नान,ध्यान, पूजन किया गया। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध,दही,घी,शक्कर शहद फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भगवान महाकाल का रजत आभूषण अर्पित कर श्रृंगार किया,भांग चन्दन ड्रायफ्रूट और भस्म चढ़ाई गई, शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया।भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

Related posts

एबी टाइप कॉलोनी में शावक के साथ दिखा तेंदुआ : मचा हड़कंप, रेंजर ने दिए मुनादी के आदेश

भौंरासा नगर में शान से फहराया तिरंगा नगर परिषद में अध्यक्ष संजय जोशी ने किया ध्वजारोहण

Jansamvad Express Digital

मालिक से प्यार हो तो ऐसा! 250 KM का सफर तय कर मालिक के पास पहुंचा कुत्ता

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment