Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजस्थानराज्यराष्ट्रीय

फैक्ट्री में आग लगने से आठ श्रमिकों की मौत

अलवर || अलवर, 16 फरवरी। खैरथल-तिजारा के टपूकड़ा में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से आठ श्रमिकों की मौत हो गई। घटना औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा की गत्ता फैक्ट्री की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि फैक्ट्री में कुछ और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अलसुबह एक फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ आग लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। एडीएम सुमित्रा मिश्रा ने बताया कि सातों श्रमिकों के शव बाहर निकाल लिये गये हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर भिवाड़ी एडीएम सुमित्रा मिश्रा, एएसपी (भिवाड़ी) अतुल साहू, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, एसडीएम लाखन सिंह, टपूकड़ा के तहसीलदार शैतान सिंह, खैरथल एडीएम शिवपाल जाट आदि अधिकारी मौजूद हैं। घटना स्थल पर भिवाड़ी, तिजारा, धारूहेड़ा, रेवाड़ी सहित कई जगहों से दमकल पहुंच चुकी है। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर विधानसभा जयपुर से मौका स्थल के लिए वन व पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा रवाना हो चुके हैं। मंत्री शर्मा जिला प्रशासन से पल पल की जानकारी ले रहे है।

Related posts

सिग्नल तोड़ भाग रहे कार चालक को रोका तो पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी , पुलिस जवान टक्कर लगते ही कार के बोनट पर बैठा

Jharkhand Flood Alert: गढ़वा-लातेहार में स्कूल बंद, 10 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी

Jansamvad Express Digital

उज्जैन पहुंची FEMINA MISS INDIA 2024 निकिता पोरवाल : शाम 5 बजे टावर चोक से करेंगी रोड शो

Leave a Comment