Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

रुसी सेना में शामिल भारतीय के सुरक्षित घर वापसी का मुद्दा उठा , मोदी ने की पुतिन से बात

यूक्रेन जंग के लिए रूसी सेना में शामिल किए गए भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि रूस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने सोमवार को यह मुद्दा उठाया। इसके बाद सैनिकों की वापसी पर सहमति बनी।

पिछले महीने जंग में दो भारतीयों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने रूस से वहां की सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग की थी। सरकार ने कहा था कि यह दोनों देशों पार्टनरशिप के लिए सही नहीं है।

PM मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार शाम 5 बजे मॉस्को पहुंचे। यहां राष्ट्रपति पुतिन ने उनके लिए प्राइवेट डिनर रखा।

पुतिन ने कहा, ‘आपका हार्दिक स्वागत है। आपको देखकर बहुत खुशी हो रही है। हमारे बीच औपचारिक बातचीत कल होने वाली है। आज अनौपचारिक रूप से हम घर के वातावरण में उन्हीं मामलों पर बातचीत कर सकते हैं।’ मोदी ने कहा, ‘आपने मुझे अपने घर पर बुलाया। आज की शाम हम साथ में गप्प मारे, इसलिए आपने ये तय किया। अपने घर पर बुलाने के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।’

Related posts

माली समाज को साधने कांग्रेस का ट्रम्प कार्ड , राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत करेंगे सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत

भोपाल- “भावान्तर योजना” में सोयाबीन का प्रति क्विंटल मॉडल रेट 4,000 रुपए से अधिक तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चोबीस खम्बा माता मंदिर पर हुई अष्टमी पूजा ,27 किलोमीटर की यात्रा 40 मंदिरों में पूजन

Leave a Comment